जिले के 222 प्रकरणों में श्रमिक परिवारों को मिले 4 करोड़ 82 लाख रूपये गुना (ईएमएस)| मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज धार जिले के उमरबन में संबल योजना में अनुग्रह सहायता के 27 हजार 523 प्रकरणों में राशि रूपये 600 करोड़ एवं मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अतंर्गत लगभग 85 लाख से अधिक किसानों को 1704.94 करोड़ से अधिक राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से हितग्राहियों के खाते में सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की गयी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव धार में विभिन्न विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण किया गया, जिनकी अनुमानित लागत 2140.26 करोड़ रुपये है। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाईव प्रसारण आज कलेक्ट्रेट के एनआईसी कक्ष में दिखाया गया। श्रम पदाधिकारी श्री आशीष तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री जन कल्याण (संबल) योजना अंतर्गत संबल योजना अंतर्गत अनुग्रह सहायता राशि सिंगल क्लिक कर डीबीटी के माध्यम से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा द्वारा गुना जिले के 222 संबल हितग्राहियो के बैंक खाते मे अनुग्रह सहायता राशि 4,82,00,000 (4 करोड 82 लाख) की राशि सीधे अंतरित की गयी। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अतंर्गत वर्तमान में गुना जिले के लगभग 1,76,729 हितग्राहियों को 35,34,58,000 ( 35 करोड 34 लाख 58 हजार रूपये) रूपये वर्ष 2025-26 की प्रथम किश्त की राशि अंतरित की गयी। राज्य सरकार द्वारा वर्ष में 3 बार 2000/- रूपये का भुगतान हितग्राहियों के बैंक खातें में किया जाता है। इस दौरान कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने हितग्राहियों को स्वीकृत पत्र भी प्रदान किये। इस अवसर पर कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल, डिप्टी कलेक्टर जिया फातिमा, श्रम पदाधिकारी आशीष तिवारी, श्रम निरीक्षक राजकुमार, रामेश मालवीय तथा हितग्राही उपस्थित रहे । - सीताराम नाटानी (ईएमएस)