29-Apr-2025


भिलाई (ईएमएस)। सिविक सेंटर भिलाई में स्वदेशी खादी शिल्प महोत्सव 2025 भव्य पारिवारिक प्रदर्शनी एवं बिक्री का शुभारंभ सांसद विजय बघेल ने रिबन काटकर किया। यहां पर देश के अलग-अलग प्रदेश की खादी से बनी हुई पूर्ण स्वदेशी वस्तुओं का स्टाल लगाया गया है। खादी के बने हुए कपड़े बहुत कम दर में उपलब्ध है। सांसद विजय बघेल ने कहा कि हमें हमारे देश में बनी हुई वस्तुओं की खरीदी करनी चाहिए। जिससे अपने लोगों को रोजगार तो मिलता है। साथ ही हमारे देश का पैसा हमारे देश में ही रहता है। एक केंद्र की प्रर्दशनी के माध्यम से हमारे जरूरत की वस्तु हमें आसानी से हमें मिल जाती है। इस अवसर पर मॉर्निंग ग्रुप के सदस्यों सहित सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह, विश्वरतन सिन्हा, प्रकाश सावंत, सुधीर बंसल, निशु पाण्डेय, भागचंद जैन आदि उपस्थित थे। ईएमएस/शमशीर सीवानी/ 29 अप्रैल 2025