राज्य
29-Apr-2025


छिंदवाड़ा जबलपुर (ईएमएस)। शासन के कड़े निर्देशों के बाद भी खेतों में नरवाई जलाने की शिकायतेंं आ रही है। कलेक्टर शीलेंद्र सिंह के निर्देशन में और उप संचाल कृषि जितेंद्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन में ग्राम जमुनिया में गत दिवस चौपाल लगाई गई। यहां किसानों को बुलाकार उन्हें नरवाई न जलाने के लिए प्रेरित किया गया। ऐसा करने पर शासन द्वारा अधिरोपित किए जाने वाले दंड के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान उपस्थित किसानों को नरवाई ना जलाने के बारे में शपथ दिलाई गई। मौके पर सुपरसीडर से बोनी का प्रदर्शन भी किया गया। चौपाल कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी कृषि नीलकंठ पटवारी, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी सुश्री श्रद्धा डेहरिया, उपयंत्री कृषि अभियांत्रिकी अश्विनी सिंह, कृषि विस्तार अधिकारी प्रेरणा चौकसे, कृषि विस्तार अधिकारी हर्षिता ठाकुर, सरपंच सुनील चौधरी तथा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे। ईएमएस / 29/04/2025