क्षेत्रीय
29-Apr-2025


भोपाल(ईएमएस)। तप, त्याग और पराक्रम के प्रतीक भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम की जयंती पर उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन अन्याय के विरुद्ध संघर्ष और धर्म की स्थापना का प्रतीक है। हम सभी को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज में न्याय, सद्भावना और सेवा का भाव बढ़ाने का संकल्प लेना चाहिए। हरि प्रसाद पाल / 29 अप्रैल, 2025