रांची(ईएमएस)। योगदा सत्संग कॉलेज के हिंदी विभाग, हिंदी साहित्य परिषद् और आईक्यूएसी की ओर से मंगलवार को स्त्री-विमर्श विषय पर एकल व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता निर्मला कॉलेज की हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ रेणु सिन्हा ने विषय पर विस्तृत चर्चा की। कहा कि विमर्श सही मायने में तभी सफल होगा, जब उसके संपूर्ण स्वरूप पर बहस हो। योगदा कॉलेज के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ अभिषेक पांडेय ने भी अपने विचार साझा किए। हिंदी विभाग के स्नातक सेम-1 की छात्रा प्रतिमा कुमारी, निकुंज हेरेंज और सेमेस्टर-3 की छात्रा अंतरा कुमारी ने क्रमशः कविता पाठ व आलेख पाठ किया। विद्यार्थियों ने कई प्रश्न भी, जिनके जवाब डॉ रेणु सिन्हा ने दिए। सभी प्रतिभागियों को पदक व प्रमाण-पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। संचालन अभिनव कुमार पाठक व प्रो अशोक कुमार प्रमाणिक ने किया। कर्मवीर सिंह/29अप्रैल/25