देहरादून(ईएमएस)। चारधाम यात्रा बुधवार से शुरू हो रही है। यह 6 नवंबर तक चलेगी। सबसे पहले बुधवार को यमुनोत्री और गंगोत्री, 2 मई को केदारनाथ धाम और 4 मई को बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। बुधवार को मां गंगा की डोली मुखबा से गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुई। भैरो घाटी में विश्राम के बाद 30 अप्रैल को डोली सुबह 9 बजे गंगोत्री धाम पहुंचेगी। इसके बाद यात्रा की विधिवत शुरुआत होगी। अब तक 20 लाख से ज्यादा श्रद्धालु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। रजिस्ट्रेशन अब भी जारी है। उत्तराखंड सरकार ने यात्रा के पहले एक महीने तक वीआईपी दर्शन पर रोक लगाई है। अगर आप भी चारधाम यात्रा का प्लान कर रहे हैं तो यह स्टोरी आपके लिए ही है। चार धाम कैसे पहुंचे, कहां रुके, खर्च कितना होगा, तैयारी क्या करें, हर वो जानकारी जो आपके काम की है। विनोद उपाध्याय / 29 अप्रैल, 2025