राष्ट्रीय
29-Apr-2025


-सीजफायर का लगातार कर रहा उल्लंघन, दोनों देशों के बीच बढ़ रहा तनाव नई दिल्ली (ईएमएस)। पाकिस्तान ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया। भारत इसका करारा जवाब देने की तैयारी कर रहा है। भारत अब पाकिस्तान के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर सकता है। इसके साथ ही पानी के रास्ते पर भी प्रतिबंध लगा सकता है। बता दें पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 28 लोगों की मौत के बाद भारत ने पाकिस्तान पर पानी से लेकर कई चीजों पर रोक लगा दी थी। भारत अब पाकिस्तान के लिए अपना एयरस्पेस बंद करने की तैयारी कर रहा है। अगर ऐसा हुआ तो पाकिस्तान को भारी नुकसान होगा। पाकिस्तान की एयरलाइंस का रास्ता लंबा हो जाएगा। पाकिस्तान की फ्लाइट्स एयरस्पेस बंद होने से पहले ही दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के लिए चीन के हवाई रास्ते से जा रही है। भारत एयरस्पेस के साथ-साथ पानी का रास्ता रोक कर भी पाकिस्तान का सिरदर्द बढ़ा सकता है। भारत के इस फैसले से पाकिस्तान की दिक्कत बढ़ जाएगी। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने सिंधु जल संधि स्थगित कर दी थी। इसके साथ और भी फैसले लिए। इसके जवाब में पाकिस्तान ने भारत के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया था। भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया है, लेकिन इसके बावजूद पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। वह लगातार सीजफायर को तोड़ रहा है। पाकिस्तान ने बारामूल समेत कई जगहों पर गोलीबारी की। उसने तुतमारी और रामपुर सेक्टर में भारत की चौकियों को निशाना बनाया। भारतीय सेना ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। सिराज/ईएमएस 29अप्रैल25