इन्दौर (ईएमएस) पर्यावरण संरक्षण अनुसंधान एवं विकास केन्द्र द्वारा आयोजित अपनी 32वीं मासिक साहित्य गोष्ठी में कई मुद्दों पर चर्चा के बीच पहलगाम की घटना ही केन्द्र में रही गोष्ठी में शामिल सभी साहित्यकारों कवियत्री ने इस पर आक्रोश जताया। गोष्ठी का प्रारंभ में संस्था के उपाध्यक्ष डॉ. अनिल भंडारी व अन्य पदाधिकारियों की ओर से पहलगाम के मृतकों को सामूहिक मौन श्रद्धांजलि देने के बाद किया गया। तत्पश्चात युवा कवि अशोक गर्ग, ओम उपाध्याय और मनोहर वर्मा ने कविता पाठ किया। अधिकांश कवियों ने कहा कि पाक को बेकसूर निहत्थों की हत्या भारी पड़ेगी। कार्यक्रम में अनिल ओझा, राजेश तिवारी, भीम सिंह पंवार, सुभाष पटेल ने भी भावनाएं व्यक्त की। आनन्द पुरोहित/ 29 अप्रैल 2025