खेल
29-Apr-2025
...


मुम्बई (ईएमएस)। आईपीएल के 18 वें सत्र में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेल रहे दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर ट्रिस्टन स्टब्स सबसे अच्छे फिनिशर के तौर पर उभरे हैं। स्टब्स ने तेज गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक रवैये से अंतिम ओवरों में जमकर रन बटोरे हैं। आईपीएल के मौजूदा आंकड़ों और पिछले साल से अब तक के आंकड़ों को देखा जाए तो कोई भारतीय खिलाड़ी नहीं बल्कि ट्रिस्टन स्टब्स आईपीएल में सबसे अच्छे फिनिशर बनकर उभरे हैं। रन बनाने के साथ ही स्ट्राइक रेट की बात हो या फिर चौके-छक्के लगाने की बात हो स्टब्स छाये हुए हैं। वहीं उनके ही हमवतन हेनरिक क्लासेन भी इस सूची में हैं पर वह स्टब्स से दूर हैं। दिनेश कार्तिक, श्रेयस अय्यर और लियाम लिविंगस्टोन भी सबसे अच्छे फिनिशरों में शामिल हैं पर स्टब्स सबसे आगे हो गये हैं। आईपीएल 2024 में स्टब्स ने 13 पारियों में 54 के औसत से बल्लेबाजी की है। इस क्रिकेटर ने अबतक 378 रन बनाये हैं। उनका स्ट्राइक रेट 190.90 का का है। स्टब्स ने 61 फीसदी रन पारी के आखिरी ओवरों में बनाए हैं। आईपीएल 2024 से आईपीएल 2025 के 45वें गेम तक केवल टिम डेविड ही छक्कों के मामले में उनसे आगे हैं। टिम ने 25 जबकि स्टब्स ने 24 छक्के लगाए हैं। आईपीएल 2024 के बाद से जिस बल्लेबाज ने 16 से 20 ओवर में 50 से ज्यादा गेंद खेली हैं। उन बल्लेबाजों में स्टब्स शीर्ष पर हैं। उनके अब क 363 रन है जिबकि उन्होंने केवल 147 गेंदों का सामना उन्होंने किया है। उनका औसत 121 का है और स्ट्राइक रेट 246.93 का है। उनके नाम 32 चौके और 24 छक्के हैं। वहीं दूसरे नंबर पर क्लासेन हैं। उन्होंने इस अवधि में 292 रन 136 गेंदों में बनाए हैं, लेकिन वे 8 बार आउट भी हुए हैं, जबकि स्टब्स सिर्फ 3 बार आउट हुए हैं। उनका औसत 36.5 का है और स्ट्राइक रेट 214.7 का है। वे 21 चौके और 21 छक्के लगा चुके हैं। तीसरे नंबर पर भारत के दिनेश कार्तिक हैं पर वह रिटायर हो गये हैं। इतना ही नहीं, आईपीएल 2021 के बाद से जिस बल्लेबाज ने 16 से 20 ओवर में टी20 क्रिकेट में कम से कम 500 गेंदों का सामना किया है। उनमें सबसे अच्छा स्ट्राइक रेट ट्रिस्टन स्टब्स का ही है। उन्होंने 198.55 के स्ट्राइक रेट से 1370 रन बनाये हैं। वहीं निकोलस पूरन का स्ट्राइक रेट 196.52 का है और हेनरिक क्लासेन का स्ट्राइक रेट 194.13 का है। गिरजा/ईएमएस 29 अप्रैल 2025

खबरें और भी हैं