28-Apr-2025


हाथरस (ईएमएस)।प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक 30 अप्रैल को हाथरस आयेंगे। वह यहाँ सासनी में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक एव सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण भी करेंगे। उप मुख्यमंत्री का मिनट टू मिनट कार्यक्रम जिला प्रशासन को प्राप्त हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक एयरपोर्ट, अलीगढ से स्टाफ कार द्वारा हाथरस के सासनी पहुचेंगे। यहां पं० चेतराम धर्मशाला बस स्टैण्ड पर भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे। इसके उपरांत उप मुख्यमंत्री सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र , सासनी का निरीक्षण करेंगे तथा जनपद के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ स्वास्थ्य सेवाओं के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद उप मुख्यमंत्री अलीगढ़ एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जायेंगे जायेगी। ईएमएस/नीरज चक्रपाणी/ 28 अप्रैल 2025