28-Apr-2025


- मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतार कर विकास कर रही - भाजपा सरकार निवेशकों और जनता से किया हर वादा पूरा कर रही - टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव प्रदेश में औद्योगिक यात्रा का स्वर्णिम पड़ाव बनेगा - महेन्द्र सिंह सोलंकी भोपाल (ईएमएस)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी ने कहा कहा कि मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार प्रदेश के विकास के लिए कृत संकल्पित है। हमारी सरकार ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) में आए निवेश प्रस्तावों को एक-एक कर धरातल पर उताकर कर स्वर्णिम मध्यप्रदेश बनाने का कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की भाजपा सरकर निवेशकों और जनता से किया हर वादा पूरा कर रही है। जीआईएस में आईटी क्षेत्र में हुए 99 एमओयू में से 25 प्रतिशत का रविवार को इंदौर में आयोजित “टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव“ में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भूमि-पूजन किया है। “टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव“ मध्यप्रदेश में औद्योगिक यात्रा का एक स्वर्णिम पड़ाव बनेगा। इस उपलब्धियों के लिए मैं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हृदय से आभार प्रकट करता हूं। मध्यप्रदेश तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी ने कहा कि उद्योग मंदिर की तरह होते हैं, जिससे लाखों लोगों को रोजगार मिलता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार में मध्यप्रदेश तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में स्पेस टेक्नालॉजी नीति पर भी कार्य शुरू हो गया है। “टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव“ सफल आयोजन हमारी प्रॉमिस्ड डिलीवरी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। निवेशकों को एकीकृत सुविधा देने के लिये “प्रोत्साहन पोर्टल“ लॉन्च किया गया है, जिससे इरादों को निवेश में और नीतियों को क्रियान्वयन में बदला जा रहा है। मध्यप्रदेश अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी का प्रमुख केन्द्र बनेगा, इस क्षेत्र में करीब 1500 करोड़ का निवेश आ रहा है। कॉन्क्लेव में भी 20 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव आए हैं, जिनसे करीब 75 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। अब वादों की बात नहीं होती, हर वादे को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार कृतसंकल्पित है। मध्यप्रदेश के विकास में सहायक बन रही सरकार की नीतियां भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी ने कहा कि किसी भी प्रदेश में निवेश के लिए वहां की सरकार पर निवेशकों का भरोसा और नीतियां महत्वपूर्ण होती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में अभूतपूर्व कार्य हो रहा है। प्रधानमंत्री जी पर देश और दुनिया के निवेशकों का अटूट विश्वास है। मध्यप्रदेश जनता से किये गये वादों को पूरा कर विकास के पथ पर अग्रसर होने वाला राज्य है। “टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव” मध्यप्रदेश की तकनीकी-परक औद्योगिक यात्रा का स्वर्णिम पड़ाव है। यह आयोजन मध्यप्रदेश के टेक्नो-इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के इतिहास में मील का पत्थर साबित होगा। हरि प्रसाद पाल / 28 अप्रैल, 2025