राज्य
28-Apr-2025


भोपाल (ईएमएस)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने श्योपुर जिले के पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र मीणा के सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। हरि प्रसाद पाल / 28 अप्रैल, 2025