28-Apr-2025
...


उज्जैन (ईएमएस)। भारत सरकार द्वारा खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का आयोजन बिहार राज्य में किया जा रहा है जिसमे शहर की 105वर्ष पुरानी संस्था अ.प्रा.जी व्यायामशाला के प्रशिक्षक मनीष पंवार को मल्लखम्भ खेल का निर्णायक नियुक्त किया गया मनीष पंवार पूर्व में 4 खेलों इंडिया गेम्स व कई राष्ट्रीय मल्लखम्भ प्रतियोगिता निर्णायक रह चुके है उनकी पूर्व की उपलब्धियों को देखते हुए निर्णायक नियुक्त किया गया पंवार इस उपलब्धि पर अ.प्रा.जी व्यायामशाला के अध्यक्ष रामचंद्र सोलपंखी,कार्याध्यक्ष सत्यनारायण शास्त्री, मंत्री अजय विपट , महेंद्र जैन, यशवंत गुमास्ते,विनोद चौरसिया, मनोज राठौर ने शुभकामनाएं प्रेषित की यह जानकारी संस्था के मंत्री गोपाल व्यास द्वारा दी गई। ईएमएस / 28/04/2025