राष्ट्रीय
28-Apr-2025


बुलंदशहर (ईएमएस)। बुलंदशहर जिले में अनोखा मामला सामने आया, जहां एक जेई ने महिला एसडीओ का नाम लेकर गाना गया। गाने के साथ जेई ने डांस भी किया, इसके बाद बवाल मच गया। वीडियो वायरल होते ही महिला अफसर भड़क उठी और उन्होंने एमडी से इसकी शिकायत कर दी। फिर जांच के बाद जेई को सस्पेंड किया गया। दरअसल, बुलंदशहर से बिजली विभाग के दर्जन भर से अधिक जेई प्रदर्शन के लिए लखनऊ गए थे। सभी एक निजी बस में सवार होकर रवाना हुए थे। तभी बस में बिजली कर्मचारियों ने दे दे प्यार दे... गाने पर डांस किया। जिसमें जेई संजीव कुमार ने ठुमके लगाकर गाना गया। गाना गाते वक्त संजीव ने महिला अधिकारी यानी एसडीओ का नाम ले लिया। तभी किसी कर्मचारी ने इसका वीडियो बनाकर उक्त महिला अधिकारी को भेज दिया। इसके बाद महिला अफसर ने विभाग के एमडी से इसकी शिकायत की। शिकायत मिलने के बाद एमडी ने जांच के लिए एक टीम गठित की, जिसने उन्हें जांच रिपोर्ट सौंपी। रिपोर्ट में जेई संजीव को दोषी पाकर उन्हें सस्पेंड कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक, महिला एसडीओ और जेई संजीव दोनों एक ही ऑफिस में काम करते हैं। संजीव महिला एसडीओ के अधीनस्थ जेई है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि जैसे ही बस में दे दे प्यार दे गाना बजता है, एक जेई सीट से उठकर डांस करने लगता है। आशीष दुबे / 28 अप्रैल 2025