27-Apr-2025
...


-मुख्य आरोपी पुलिस रिमांड पर, पन्ना से पकड़े आरोपी को भी भोपाल लाया गया -जहॉ हुआ छात्राओ से दुष्कर्म वो सभी कमरें सील -फंडिग के एंगल पर भी हो रही जॉच, गांजा कहॉ से लाते थे आरोपी यह भी होगा खुलासा भोपाल(ईएमएस)। राजधानी के टीआईटी कॉलेज की छात्राओं से दुष्कर्म के मामले का मुख्य आरोपी फरहान को रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ कर रही है। वहीं पन्ना से गिरफ्तार फरार आरोपी साहिल को भी पुलिस टीम भोपाल लेकर पहुंच गई थी। उसे भी कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जायेगा। वहीं पुलिस ने उन सभी कमरों को सील कर दिया है, जिन कमरों में आरोपी छात्राओं से दुष्कर्म कर वीडियो बनाने के बाद उन्हें ब्लैकमेल करते थे। पुलिस इस बात की भी जॉच कर रही है, की आरोपियों के पास नशे और खर्चे के लिए पैसा कहां से आता था। उन्हें कहीं से फंडिंग तो नहीं की जा रही थी, इस संदेह के चलते पुलिस सभी आरोपियों के बैंक अकाउंट भी खंगाल रही है। हालांकि यह बताया जा रहा है, कि फरहान फंडिंग के लिए सेकंड हैंड कार बेचकर कमीशन लेता था। आरोपियों के जप्त मोबाइल से डेटा रिकवर कराया जा रहा है। पुलिस की पूछताछ में सामने आया है की आरोपी नशा करते थे, और पीड़िताओं को भी नशे की लत की तरफ ले जा रहे थे, नशा करने के लिये गांजा फरहान और अली उपलब्ध कराते थे। साहिल से पूछताछ में पता चला कि वह पन्ना का रहने वाला है। पढ़ाई में मन नहीं लगा तो उसने अशोका गार्डन में डांस क्लास स्टार्ट की। डांस क्लास में डांस सिखाने के बहाने हिंदू लड़कियों से नजदीकी बढ़ाई। और उन्हें इम्प्रैस करने के लिये वह बाहर से पढ़ने आई छात्राओं को रेस्टोरेंट, हुक्का लाउंज और पब लेकर जाता था। नजदीकियां बढ़ाकर वह उनकी पारिवारिक स्थिति की जानकारी ले लेता था। इसके बाद आरोपी पार्टी के नाम पर अशोका गार्डन स्थित अपने रूम पर लेकर पहुंचता था। शाजी उर्फ शम्सउद्दीन आरोपियों के लिए लड़कियों को उनके ठिकाने तक पहुंचाने और दुष्कर्म के बाद उन्हें घर तक छोड़ने का काम करता था। शाजी पेशे से मैकेनिक है। वह अप्सरा टॉकीज के पास ऐशबाग में रहता है। आरोपी फरहान वीडियो वायरल करने की धमकी देकर छात्राओं को ब्लैकमेल कर उनसे शारीरिक संबंध बनाता था। आरोपी अली ने जून 2024 में अशोका गार्डन के एक होटल में कॉलेज छात्रा से दुष्कर्म किया था, इसका वीडियो बनाकर उसने फरहान को भेजा। बाद में जुलाई-2024 में उसने युवती को मिलने के बहाने बुलाया। यहां पहले से फरहान मौजूद था। वीडियो वायरल करने का डर दिखाकर फरहान ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी अबरार कोलकाता का रहने वाला है, वह भोपाल पढ़ने आया था, लेकिन पढ़ाई बीच में छोड़कर वापस चला गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम कोलकाता भेजी गई है। इसके कमरे में छात्रा से दुष्कर्म हुआ है। जुनेद / 27 अप्रैल

खबरें और भी हैं