वॉशिंगटन (ईएमएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने दूसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने से पहले इंटरव्यू में कई बड़े दावे किए। ट्रम्प ने कहा कि अमेरिकी जनता न सिर्फ उन्हें फिर से राष्ट्रपति देखना चाहती है, बल्कि तीसरी बार भी राष्ट्रपति बनाने को बेताब है। उन्होंने अपने नेतृत्व को अमेरिकी इतिहास के सबसे महान 100 दिन वाला बताया। ट्रम्प ने कहा, हमारी सरकार ने कई कानूनों में बदलाव कर अमेरिकी अर्थव्यवस्था को मजबूत किया। टैरिफ से नुकसान को रोका और सालाना 170 लाख करोड़ की कमाई सुनिश्चित की, जिससे मध्यवर्ग को सीधी राहत मिलेगी। ट्रम्प ने फिर कहा कि पहले कार्यकाल में मैक्सिको बॉर्डर पर सैकड़ों मील दीवार बनाई गई थी। अब वे पूरी दीवार तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। साथ ही, देश से 2 करोड़ अवैध प्रवासियों को वापस भेजने का वादा किया। उन्होंने कहा, हम बॉर्डर सुरक्षित कर ड्रग्स संकट से भी निपटने वाले है। ट्रंप ने कहा कि किराने के सामान की कीमतों में गिरावट और ऊर्जा कीमतों में कमी का दावा किया। उन्होंने कहा कि अमेरिका जल्द दुनिया का सबसे अमीर देश बनेगा। ट्रम्प ने कहा कि वे राष्ट्रपति की शक्तियों का सही तरीके से उपयोग कर रहे हैं और सभी कार्य कानून के दायरे में कर रहे हैं। ट्रम्प ने कहा कि यूक्रेन युद्ध को लेकर बताया कि ये उनकी नहीं, बल्कि जो बाइडेन की नीतियों का नतीजा है। उनका दावा है कि अगर वे राष्ट्रपति होते, तब युद्ध कभी शुरू ही नहीं होता। उन्हें डीप स्टेट को खत्म करने और सरकारी नौकरशाही में कटौती की योजना पर काम जारी है। ट्रंप ने इंटरव्यू के दौरान निजी स्कूलों में वाउचर सिस्टम लागू करने और ओबामाकेयर खत्म कर दवाओं व हेल्थ सर्विस को सस्ता करने का वादा। शांति के लिए ताकत के सिद्धांत पर काम करते हुए, नाटो और संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी योगदान कम करने की योजना। हालांकि ट्रम्प ने तीसरी बार राष्ट्रपति बनने की इच्छा जाहिर की है, लेकिन अमेरिकी संविधान के अनुसार कोई भी व्यक्ति दो बार से अधिक राष्ट्रपति पद पर नहीं रह सकता। अगर ट्रम्प तीसरी बार राष्ट्रपति बनने की कोशिश करते हैं, तब इसके लिए संविधान संशोधन की जरूरत होगी, जिसमें अमेरिकी संसद और राज्यों का समर्थन आवश्यक होगा। आशीष दुबे / 27 अप्रैल 2025