राज्य
27-Apr-2025
...


-विरोध करने पर साथ चल रहे लोगो से किया था अभद्र व्यवाहार भोपाल/उज्जैन(ईएमएस)। उज्जैन, जिले के उन्हेल से नागदा की और विहार कर रही जैन साध्वी और उनके साथ चल रहे लोगों को शनिवार शाम करीब 7 बजे चारपहिया वाहन सवार दो आरोपी युवकों द्वारा परेशान किये जाने की घटना प्रकाश में आई है। दोनो आरोपी अपने वाहन को साध्वी के पास आगे-पीछे करते रहे। साध्वी के साथ चल रहे समाज के लोगो ने जब उनका विरोध किया तब आरोपी रंगदारी दिखाते हुए वाहन से उतरे और लोगो के साथ दुर्व्यवहार करने लगे। घटना उन्हेल में साईं स्नेही ढाबे के पास हुई। आरोप है कि साध्वी को नागदा तक विहार करा रहे उमेश जैन और सुधीर जैन ने उनकी करतूतो का कड़ा विरोध किया तब आरोपियो ने उमेश जैन से दुर्व्यवहार करते हुए छीनाझपटी कर उनकी सोने की चेन छीन ली। ढाबा संचालक मनीष पोरवाल और सुधीर जैन ने तत्परता दिखा दोनों को पकड़ लिया इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुचीं टीम ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। टीआइ अशोक शर्मा ने घटना के संबध में मीडिया को बताया कि आरोपियो की पहचान दौलतपुर (सोनकच्छ) निवासी पप्पू ठाकुर और नरेंद सिंह के रुप में हुई है, उनके खिलाफ मामला दर्ज कर दोनो को गिरफ्तार करते हुए उनका वहान नंबर एमपी 09 सीएच 3847 को भी जप्त किया गया है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही समाज के लोगो में आक्रोश फैल गया और देखते ही देखते बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोगो ने थाने पर जमा होकर देर रात तक वहीं डटे रहकर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। समाज के अध्यक्ष सतीश मारू ने घटना पर तीखी प्रतिक्रिया जताते हुए भविष्य में विहार कर रही साध्वियों को समुचित सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। जुनेद / 27 अप्रैल