राष्ट्रीय
26-Apr-2025


मुंबई (ईएमएस)। महाराष्ट्र में 5 हजार से अधिक पाकिस्तानी नागरिक रह रहे हैं। इनमें से 100 से अधिक अनट्रेसेबल हैं। महाराष्ट्र सरकार के आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र में कुल 5037 पाकिस्तान नागरिक रह रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि 5037 पाकिस्तानी नागरिकों में से 107 पाकिस्तानी नागरिक पुलिस की पहुंच से बाहर हैं (अनट्रेसेबल) या फिर भारत आने के बाद अंडरग्राउंड हो गए हो गए सकते है । आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र में कुल 34 ऐसे पाकिस्तानी नागरिक हैं, जो कि अवैध रूप से भारत में रह रहे हैं। मुंबई में 14 पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान पुलिस ने की है। आंकड़ों के मुताबिक सबसे ज्यादा पाकिस्तानी नागपुर शहर में हैं। नागपुर शहर में कुल 2458 पाकिस्तानी नागरिक हैं, जिसमें से 25 पाकिस्तानी अनट्रेसेबल हैं। वहीं दूसरे नंबर पर ठाणे शहर है जहां 1106 पाकिस्तानी नागरिक रह रहे हैं वहीं 33 अनट्रेसेबल हैं और 8 पाकिस्तानी नागरिक अवैध रूप से रह रहे हैं। सुबोध\२६\०४\२०२५