राज्य
26-Apr-2025
...


कोरबा (ईएमएस) कोरबा जिले में गवर्नमेंट पी.जी. कॉलेज की जनभागीदारी समिति का अध्यक्ष चंद्रलोक सिंह को मनोनीत किया गया है। श्री सिंह सीएसईबी कॉलोनी कोरबा-पूर्व के पार्षद हैं। इस आशय की जानकारी कलेक्टर ने दी है। यह नियुक्ति कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन के पत्र के आधार पर जिले के प्रभारी व प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव की अनुशंसा की पर की गई है। जनभागीदारी अध्यक्ष का कार्यकाल दो साल का होगा। 26 अप्रैल / मित्तल