राष्ट्रीय
25-Apr-2025


बहराइच(ईएमएस)। बहराइच में राइस मिल में धमाका हो गया। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 की हालत गंभीर है। शुक्रवार सुबह जब यह हादसा हुआ, उस समय मिल में 15-17 मजदूर काम कर रहे थे। तभी मिल का ड्रायर फट गया। इसके बाद आग लग गई। थोड़ी देर में मिल में धुआं भर गया। इसके चलते मजदूर बेहोश होकर इधर-उधर गिरने लगे। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने 5 मजदूरों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही डीएम मोनिका रानी मौके पर पहुंची हैं। उन्होंने कहा कि राइस मिल में धान सुखाया जा रहा था, तभी हादसा हो गया। विनोद उपाध्याय / 25 अप्रैल, 2025