राज्य
25-Apr-2025
...


कांग्रेस उम्मीदवार को मिले 8 वोट नई दिल्ली (ईएमएस)।भाजपा के पार्षद राजा इकबाल सिंह दिल्ली के मेयर बन गए हैं। उन्हें 133 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार मनदीप को महज 8 वोट मिले है। वहीं, जयभगवान यादव (बेगमपुर वार्ड) डिप्टी मेयर बने हैं। इसके साथ ही दिल्ली नगर निगम में दो साल बाद भाजपा की वापसी हो गई है। बता दें कि दिल्ली नगर निगम में आज मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए चुनाव हुए। इसमें बीजेपी ने जीत का परचम फहराया है। भाजपा की ओर से राजा इकबाल सिंह मेयर पद के उम्मीदवार थे। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने हमें शहर की समस्याओं को सुलझाने की जिम्मेदारी दी है। आप ने पहले ही अपनी हार मान ली है। अब हम भ्रष्टाचार खत्म करेंगे और पिछले दो सालों से रुके कार्यों को पूरा करेंगे।