राष्ट्रीय
25-Apr-2025


पुणे, (ईएमएस)। बीते मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने पर्यटकों पर फायरिंग की थी। इस फायरिंग में 27 लोगों की मौत हो गई। इस घटना में महाराष्ट्र के छह पर्यटकों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद पूरे देश में हड़कंप मचा हुआ है और हर तरफ बदला लेने की मांग हो रही है। अब पुणे से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। पुणे शहर में 111 पाकिस्तानी नागरिक हैं और इन लोगों को केंद्र सरकार द्वारा जो निर्देश दिए गए हैं उसके अनुसार निर्देश दिए गए हैं, इस बात की जानकारी पुणे शहर के कलेक्टर जितेंद्र डूडी ने दी है। उन्होंने कहा, पासपोर्ट विभाग के साथ-साथ वीजा जारी करने वाले लोगों से भी जानकारी ली जा रही है। अब तक मिली जानकारी से पता चलता है कि 111 नागरिक पाकिस्तान के हैं और उन्हें प्रशासन के माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए अपने देश लौटने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, हमारे पास पूरा डेटा नहीं है और यह संख्या बढ़ने की संभावना है। इनमें विभिन्न प्रकार के वीजा रखने वाले लोग शामिल हैं और उन्हें केंद्र के निर्देशों के अनुसार अपने देश लौटने के निर्देश दिए गए हैं। जतिन/संतोष झा- २५ अप्रैल/२०२५/ईएमएस