कोरबा (ईएमएस) कोरबा जिले के केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 एनटीपीसी-कोरबा में क्षेत्रीय खेलकूद दिवस आयोजित किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 की वीएमसी अध्यक्ष एवं एनटीपीसी कोरबा के परियोजना प्रमुख राजीव खन्ना ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 एनटीपीसी-कोरबा में क्षेत्रीय खेलकूद दिवस का आयोजन बड़े ही उत्साह और धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के खेल मैदान को सुंदर रूप से सजाया गया था और विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखा गया। 24 अप्रैल से शुरू हुई इस प्रतियोगिता में 25 विद्यालयों से 105 विद्यार्थियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 की वीएमसी के अध्यक्ष राजीव खन्ना ने कार्यक्रम में उपस्थित हो समारोह की शोभा बढ़ाई। विद्यालय के प्राचार्य ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ, बैज तथा कैप भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद प्राचार्य सुनील कुमार साहू का स्वागत लखन राम द्वारा किया गया। तत्पश्चात निर्णायक गण का भी स्वागत पुष्प तथा बैज से श्रीमती मैरी पी मिंज, श्रीमती सुष्मा ध्रुव, श्रीमति दीक्षा शुक्ला तथा श्रीमति मालश्री बलहाल ने किया। तत्पश्चात प्राचार्य श्री साहू द्वारा विद्यालय का वार्षिक खेल रिपोर्ट प्रस्तुत किया गया। रिपोर्ट में वर्ष भर की उपलब्धियों और गतिविधियों का विवरण दिया गया। इसमें प्रथम दिन विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। यह कार्यक्रम 24 अप्रैल से 26 अप्रैल तक निरंतर जारी रहेगा। 25 अप्रैल / मित्तल