अशोकनगर (ईएमएस)। कलेक्टर आदित्य सिंह के निर्देशानुसार जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आमजन को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने एवं जल को कैसे संरक्षित करे इस हेतु 23 अप्रैल की रात्रि में जन अभियान परिषद विकासखंड अशोकनगर की नवंकुर संस्था गुरुदेव समाज कल्याण समिति अशोकनगर व ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति रैपरी के तत्वाधान में ग्राम रैफरी में जल संरक्षण के प्रति जागरूक हेतु रात्रि चौपाल आयोजित की गई। रात्रि चौपाल में जिला समन्वयक अनीता जाटव ने जल गंगा संवर्धन अभियान के बारे में बताया। विकासखंड समन्वयक मनोज यादव ने दैनिक जीवन में पानी की क्या उपयोगिता इसके बारे में बताया और छोटे-छोटे उपाय बताएं तथा नवांकुर संस्था के सचिव भूपेंद्र सिंह रघुवंशी ने जल संरक्षण करने के विभिन्न उपाय से अवगत कराया। ग्रामीणों ने भी अपने सुझाव में कहा ग्राम के जो तालाब टूट चुके हैं उनकी मरम्मत जरूरी है। इस कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष इन्द्रजीत यादव, सचिव अशोक यादव, पप्पू यादव, श्रीपाल, कल्ला, केशभान, नीलम, चंद्रपाल, पप्पू चौकीदार इंद्रपाल सहित समिति के 50 सदस्य तथा ग्रामीण उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में सभी ग्रामीणों को जल बचाने की शपथ दिलाई गई। नवांकुर संस्था ने ग्राम मे दीवार-लेखन के माध्यम से भी जल संरक्षण के लिए प्रचार-प्रसार किया गया। ईएमएस/ओमप्रकाश रघुवंशी/ 24 अप्रैल 2025