राज्य
24-Apr-2025


नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली-एनसीआर में मौसम गर्म और शुष्क रहने वाला है। उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में भी भीषण गर्मी जारी रहेगी। मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में लू की स्थिति बनी रहेगी। आइए जानते हैं कि बिहार, झारखंड समेत देश के अन्य मैदानी इलाकों और पहाड़ी राज्यों में आज मौसम कैसा रहने वाला है। इन दिनों के देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। देश की राजधानी दिल्ली समेत मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है। साथ ही लू भी चल रही है। कई राज्यों में लू को लेकर मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी है। मौसम विभाग ने आज भी देश भर के मौसम का पूर्वानूमान जारी किया है। उत्तर भारत के मौसम कि बात करें तो यहां लू के हालात बने रहेंगे। वहीं पहाड़ी राज्यों में हल्की बरसात और बर्फबारी देखने को मिल सकती है। दिल्ली-एनसीआर में मौसम गर्म और शुष्क रहने वाला है। मौसम विभाग की ओर से आज देश की राजााधानी में दोपहर के समय लू चलने की चेतावनी की जारी की गई है। राज्य में अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24-26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में आज भी भीषण गर्मी जारी रहेगी। हालांकि, पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में मौसम विभाग ने आंधी और हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। वही पश्चिमी यूपी में लू के हालात बने रहेंगे। लखनऊ , कानपुर और आगरा जैसे जिलों में पारा 40 डिग्री पार जा सकता है। वहीं मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में लू की स्थिति बनी रहेगी। हालांकि राज्य के कुछ जिले जो छत्तीसगढ़ की सीमा से जो लगे हैं वहां हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। बिहार में मौसम मिला जुला रहने वाला है। राज्य के पटना, गया और भागलपुर जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री के बीच रह सकता है। वहीं राज्य के कुछ जिलों में हल्की बारिश और आंधी चलने की संभावना भी मौसम विभाग की ओर से जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार बिहार के पश्चिमी चंपारण, किशनगंज और अररिया में हल्की बारिश और आंधी चल सकती है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। झारखंड के कुछ इलाकों में आंधी और बारिश की संभावना है। रांची और जमशेदपुर में तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। अजीत झा/ देवेन्द्र/ नई दिल्ली /ईएमएस/24/अप्रैल /2025