नई दिल्ली (ईएमएस)। देश भर में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मैदानी इलाकों में जहां लोग भीषण गर्मी और लू चलने परेशान हैं, तो वहीं देश के पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी हो रही है। मौसम विभाग ने आज के लिए भी मौसम का पूर्वानूमान जारी किया है, तो चलिए जानते हैं कि देश भर में मौसम का मिजाज कैसा रहेगा। देश की राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में इस समय तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी देखने को मिल रही है। साथ ही लू भी चल रही है। वहीं पहाड़ी इलाकों में बरसात और बर्फबारी हो रही है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने आज के लिए भी मौसम का पूर्वानूमान जारी किया है, तो चलिए जानते हैं कि आज देश भर में मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है। दिल्ली-एनसीआर का मौसम आज गर्म रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, देश की राजधानी में अधिकतम तापमान 39-41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24-26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। राज्य में तेज धूप रहेगी और गर्म हवाए चलेंगी। इसके कारण दोपहर में लू चल सकती है। आसमान में आंशिक रूप से बादल देखने को मिल सकते हैं। अजीत झा/ देवेन्द्र/ नई दिल्ली /ईएमएस/24/अप्रैल /2025