क्षेत्रीय
19-Apr-2025
...


-ब्राह्मण समाज को लेकर अनुराग की आपत्तिजनक टिप्पणी से फैला आक्रोश भोपाल(ईएमएस)। अपनी अलग तरह की फिल्मो से अलग ही पहचान बनाने वाले नामी फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप के खिलाफ इन दिनो पूरे देश में ब्राह्मण समाज में खासा आक्रोश फैला हुआ है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने कथित तौर पर पोस्ट किया, ब्राह्मणों पर मूत्र विसर्जन करूंगा... क्या कर लेंगे ब्राह्मण? इस टिप्पणी को लेकर अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज ने कड़ा विरोध जताते हुए राजधानी भोपाल में मनोहर डेयरी के पास स्थित मूत्रालय में अनुराग कश्यप की तस्वीर लगाकर ब्राह्मण समाज के सदस्यों ने विरोध स्वरूप उस पर प्रतीकात्मक मूत्र विसर्जन किया। अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज, मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पंडित पुष्पेंद्र मिश्र ने बताया कि भोपाल के साथ ही प्रदेशभर में अलग-अलग स्थानों पर सार्वजनिक शौचालयों में अनुराग कश्यप की तस्वीरें लगाई जा रही हैं, और सभी ब्राह्मण बंधुओं से अपील की जा रही है, कि वे वहां पहुंचकर विरोध दर्ज कराएं। कड़ा विरोध जताया है। समाज इस अपमानजनक टिप्पणी को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होनें जानकारी दी कि वे भोपाल पुलिस कमिश्नर से भेंट कर अनुराग कश्यप के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग करेंगे। और यदि जल्द ही अनुराग कश्यप के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। जुनेद / 19 अप्रेल