राष्ट्रीय
19-Apr-2025


बेंगलुरु (ईएमएस)।पूर्व अंडरवर्ल्ड डॉन मुथप्पा राय के बेटे रिकी राय पर शुक्रवार देर रात बेंगलुरु के पास बिद्दी इलाके में जानलेवा हमला हुआ। पुलिस के अनुसार, रिकी राय अपनी कार में ड्राइवर और गनमैन के साथ बेंगलुरु लौट रहे थे। रात करीब 1:30 बजे, उनके घर से महज 200 मीटर दूर, एक अज्ञात हमलावर ने दो राउंड फायरिंग की। दोनों को बेंगलुरु के मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने कहा कि दोनों खतरे से बाहर हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, रिकी हाल ही में रूस से लौटे थे और पारिवारिक मामलों को सुलझा रहे थे। हमले की एक बड़ी वजह एक रियल एस्टेट कारोबारी से चल रहा विवाद माना जा रहा है। रिकी के ड्राइवर ने एक बिल्डर और रिकी की पहली पत्नी पर शक जताया है। विनोद कुमार उपाध्याय, 19 अप्रैल, 2025