राज्य
19-Apr-2025
...


कोरबा (ईएमएस) कोरबा-पश्चिम में नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा अध्यक्षा सोनी विकास झा ने शुक्रवार को दो वार्डों में सी.सी. रोड़ व आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। सर्वप्रथम पालिका अध्यक्षा सोनी झा ने बांकीमोंगरा के वार्ड क्रमांक 7 जंगल साईड पहुंचकर शासकीय प्राथमिक शाला बांधापारा में शौचालय व किचन सेट निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इसके पश्चात वार्ड क्रमांक 5 में पहुंचकर मेन रोड़ सतचंडी मंदिर से शिवम टी.वी स्टोर तक सी.सी. रोड़ निर्माण कार्य एवं गुरुद्वारा मोहल्ला में मैदान अली घर से महराज घर तक आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा के महामंत्री अनिता राजपूत, पार्षद प्रमिला सायतोड़े, राजकुमार मिश्रा, फणीधर कर्ष आदि उपस्थित थे। इसके अलावा बांकीमोंगरा भाजपा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा, अनिल पाल, प्रकाश झा, भारतीय जनता मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष रामकुमार यादव सहित वार्डवासी उपस्थित थे। भूमिपूजन के दौरान वार्डवासियों ने पालिका अध्यक्षा सोनी विकास झा ने सड़क, नाली, बिजली व पानी से संबंधित समस्या से अवगत कराया। नगर पालिका बांकीमोंगरा अध्यक्षा सोनी विकास झा ने कार्यक्रम में उपस्थित जनों के साथ जहां-जहां समस्या उत्पन्न हो रही है, वहां पहुंचकर उसका निरीक्षण किया और नगर पालिका के उच्च अधिकारियों को अवगत कराते हुए समस्या का समाधान करने हेतु प्रयास किये जाने का आश्वासन दिया। 19 अप्रैल / मित्तल