राज्य
19-Apr-2025
...


-झुंड में आकर खड़ी फसलों को पहुंचा रहे नुकसान, किसान आक्रोशित कुशीनगर,(ईएमएस)। कुशीनगर जनपद के किसान नीलगाय और जंगली सुअरों से परेशान हैं। इनके आतंक से किसान धान, गेहूं व गन्ना के अलावा किसी अन्य प्रकार की खेती नहीं कर पा रहे हैं। किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। यह जानवर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिससे किसानों में आक्रोश है। नीलगाय व जंगली सुअर झुंड में एक साथ खेतों में पहुंचकर किसानों का काफी नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसके लिए किसानों ने प्रशासन समेत जन प्रतिनिधियों से गुहार लगाई है। इसके बावजूद इसका कोई समाधान नहीं निकल सका है। तमकुही विकास खंड के दर्जनों गांव के लोगों की आजीविका खेती पर निर्भर है। इन गांवों के किसानों के फसलों की दुश्मन नीलगाय और जंगली सुअर हैं। इनके आतंक से किसान परेशान हैं, लेकिन सरकार व सरकारी अमले का ध्यान इस तरफ नहीं होने से किसान अब खेती नहीं करने का मन बना रहे हैं। क्षेत्र के किसानों ने शासन व प्रशासन से नीलगायों व जंगली सुअरों से फसलों को बचाने के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की है। प्रदेश के बुंदेलखंड में सोलर फिनसिंग योजना पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में लागू है। कुशीनगर के किसानों ने कृषि मंत्री के समक्ष यह समस्या उठाई थी। ऐसा कहा जा रहा है कि सरकार इसपर कुछ विचार करेगी। सिराज/ईएमएस 19अप्रैल25