19-Apr-2025


जयपुर (ईएमएस)। राजस्थान के फलोदी जिले में भारत माला हाईवे पर शुक्रवार की सुबह अज्ञात वाहन ने 11 ऊंटों को टक्कर मारी। इसमें नौ ऊंट की घटना स्थल पर मौत हो गई। दो ऊंट गंभीर अवस्था में घायल हैं। जिनका इलाज जोधपुर में चल रहा है। जिस स्थान पर यह दुर्घटना हुई है। वहां से ऊंट का जो काफिला जा रहा था। उसे आसानी से ड्राइवर द्वारा देखा जा सकता था। इसके बाद भी इतने ऊंचे पूरे उटों के काफिले में वाहन की टक्कर होना आश्चर्यजनक है। घायल 2 ऊंट का इलाज प्राथमिक उपचार केंद्र जोधपुर में किया जा रहा है। एक्सीडेंट हुआ है,या जानबूझकर किया गया है। इस मामले की जांच पुलिस कर रही है। एसजे / 19 अप्रैल 25