राज्य
19-Apr-2025


नई दिल्ली (ईएमएस)। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता शुक्रवार को सात जन्मों के बंधन में बंध गईं। उन्होंने दिल्ली के कपूरथला हाउस में संभव जैन के साथ सात फेरे लिए। शादी से पहले शांगरी-ला होटल में मेहंदी और अन्य रस्में हुईं, इस दौरान अरविंद केजरीवाल अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ डांस करते नजर आए। इसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें केजरीवाल अपनी पत्नी के साथ डांस करते देखे जा सकते हैं। केजरीवाल और सुनीता के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी अपनी पत्नी के साथ डांस करते नजर आए। हर्षिता केजरीवाल और संभव जैन की शादी के बाद अब रिसेप्शन का कार्यक्रम 20 अप्रैल को होगा। अजीत झा/ देवेन्द्र/ नई दिल्ली /ईएमएस/19/अप्रैल /2025