रामगढ़(ईएमएस)। अखिल झारखंड श्रमिक संघ और पुंदाग टोल प्लाजा के बीच शुक्रवार को वार्ता हुई।इसमें मुख्य रूप से गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी शामिल हुए। उनकी उपस्थिति में टोल प्लाजा परियोजना प्रबंधक और अखिल झारखंड श्रमिक संघ के बीच विभिन्न माँगों को लेकर बैठक हुआ। इस दौरान कई बिन्दुओं पर सहमति ली। इसके तहत वार्षिक वेतन वृद्धि 8% से बढ़कर 10% करने, बोनस 8.33% से बढ़ा कर 10% करने का निर्णय हुआ। इसके अलावा वार्षिक उत्सव अवकाश प्रदान करने पर सहमति बनी। इसके तहत टोल कर्मियों को 5 राष्ट्रीय और 2 राजकीय अवकाश मिलेगा।सांसद के पहल पर बर्खास्त कर्मचारी को पुनः नियुक्त किया गया। इस पर श्रमिक संघ के सभी सदस्यों ने गिरिडीह सांसद का आभार जताया। वार्ता में एजेकेएसएस शाखा अध्यक्ष जीतेंद्र महतो, रंजीत ठाकुर, पियुष चौधरी सहित कंपनी प्रबंधक मौजूद थे। कर्मवीर सिंह/18अप्रैल/25