राष्ट्रीय
लखनऊ(ईएमएस)। यूपी में बेमौसम बारिश कहर बनकर टूटी है। 24 घंटे में 13 लोगों की मौत हुई है। सबसे ज्यादा 6 मौतें अयोध्या में हुई हैं। यहां गुरुवार शाम को तेज आंधी चलने से एक ट्रैक्टर- ट्रॉली पलट गई। इसके नीचे दबकर 3 महिलाओं की मौत हो गई। इसके अलावा, बारिश से दीवार गिर गई। मलबे में दबने से 3 महिलाओं की जान चली गई। बाराबंकी में टिन शेड और पेड़ गिरने से 6 साल के बच्चे समेत 5 लोगों की मौत हो गई। 6 लोग घायल हुए हैं। अमेठी और बस्ती में बिजली गिरने से 1-1 व्यक्ति की मौत हुई है। गोरखपुर में देर रात बारिश हुई। विनोद उपाध्याय / 18 अप्रैल, 2025