18-Apr-2025
...


-एक्सीडेंट में घायल युवक ने तोडा दम भोपाल(ईएमएस)। स्टेशन बजरिया थाना इलाके में चलते कुलर के पास काम कर रही महिला को महिला को करंट का जोरदार झटका लग गया। परिवार वाले उसे इलाज के लिये निजी अस्पताल लेकर पहुंच, जहॉ उसकी हालत को देख हमीदिया अस्पताल ले जाने की सलाह दी गई। हमीदिया अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने चेकअप के बाद ही महिला को मृत घोषित कर दिया। थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जैन मंदिर के पीछे, शंकराचार्य नगर में रहने वाले राजू ठाकुर फेरी लगाकर कबाड़ा खरीदने का काम करते है। उनकी पत्नि द्रोपती मीणा घरेलू महिला थी। बीती दोपहर द्रोपती घर की गैलरी में बर्तन साफ कर रही थी, उनके पास ही कूलर रखा हुआ था। बर्तन साफ करते समय द्रोपदी बाई का हाथ चलते हुए कूलर से टच होने से उन्हें करंट का तगड़ा झटका लगा और वह वहीं पर बेसूध होकर गिर गई। बाद में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, वहां डॉक्टर ने उन्हं मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से मिली सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के बाद परिवार वालो को सौपंते हुए आगे की जॉच शुरु कर दी है। उधर अशोका गार्डन पुलिस ने बताया की राज सम्राट कॉलोनी में रहने वाला 40 वर्षीय शुभम कटारिया पिता कमल बीते दिनो एक्सीडेंट में घायल हो गया था। उसे इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया था, उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया गया है की हॉस्पिटल में उसकी हालत ठीक होने पर उसे डिस्चार्ज कर दिया गया था, घर आने के बाद उसकी तबीयत फिर से खराब होने पर परिवार वाले एम्स हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे। अस्पताल से मिली सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिर्पेाट आने पर ही मौत का कारण साफ हो सकेगा, जिसके आधार पर आगे की कार्यवाही की जायेगी। जुनेद / 18 अप्रेल