18-Apr-2025
...


वर्षा जल संचयन और उपयोग के उपायों को जनमानस के बीच किया प्रदर्शित नर्मदापुरम (ईएमएस) मप्र जन अभियान परिषद, सोहागपुर के विकासखंड समन्वयक किशोर कड़ोले के मार्गदर्शन एवं परामर्श से छात्र-छात्राओं द्वारा जल संरक्षण पर आधारित एक मॉडल तैयार किया गया। इस कार्य में मेंटोर निशा चौरसिया एवं उनकी टीम का विशेष सहयोग रहा। उक्त मॉडल के माध्यम से ग्राम नगर क्षेत्र में लोगों को जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत वर्षा जल के संरक्षण और उसके पुनः उपयोग के महत्व को समझाया गया। मॉडल में दर्शाया गया कि किस प्रकार छोटे-छोटे प्रयासों से हम वर्षा के जल को धरती के भीतर पुनः पहुंचाकर जल स्रोतों को पुनर्जीवित कर सकते हैं। इस मॉडल के माध्यम से यह भी समझाया गया कि वर्षा जल का शुद्धिकरण कर उसका उपयोग पेड़-पौधों, सब्जियों की खेती एवं घरेलू जरूरतों के लिए किया जा सकता है। यदि 1000 में से केवल 500 लोग भी यह प्रक्रिया अपनाते हैं, तो किसी भी शहर या ग्राम में कम से कम 10 कुएं पुनः जीवित किए जा सकते हैं। साथ ही केमिकल मुक्त सब्जियों की प्राप्ति और हर वर्ष एक पौधा लगाने की प्रेरणा से भावी पीढ़ियों को फल और छांव की सौगात भी दी जा सकती है।