-शिनाख्ती और शुरुआती बाद जांच के बाद पुलिस को आत्महत्या की आशंका -पति की मौत और दर्द की बीमारी को लेकर डिप्रेशन में रहती थी महिला भोपाल(ईएमएस)। नये शहर के कोलार थाना इलाके में स्थित ग्राम हिनोतिया आलम में सौम्या इवरग्रीन कॉलोनी के पीछे गुरुवार सुबह खेत में मिली महिला की जली हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई थी। पुलिस को हत्या की आशंका थी, लेकिन शव की शिनाख्त उर्मिला शुक्ला (62) के रूप में देर रात नागपुर से आए उनके बेटे द्वारा किये जाने के बाद अब पुलिस इसे आत्महत्या मान नहीं है। बेटे ने पुलिस को बताया कि पिता की मौत और खुद की बीमारी को लेकर उनकी मां मृतिका उर्मिला शुक्ला काफी डिप्रेशन में रहती थी।पुलिस जांच में सामने आया की महिला देर रात घर से निकली थी। इसके बाद उनकी लाश खेत में जली हुई हालत में मिली। फिलहाल पुलिस पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सौम्या इवरग्रीन कॉलोनी हिनोतिया आलम के खेत में गुरुवार सुबह एक महिला की करीब 70 फीसदी जली हुई हालत में लाश मिली थी। शव के जला होने और घटनास्थल से कोई अहम सुराग न मिलने से शव की शिनाख्त नहीं की जा सकी थी। पुलिस ने इलाके में लोगों से पूछताछ की, खोजबीन के दौरान सैम्या इवरग्रीन कॉलोनी में रहने वाले विवेक शुक्ला ने पुलिस से संपर्क करते हुए बताया की बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात उसकी मां उर्मिला शुक्ला (62) घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। जहां उनका शव मिला वह उनके फ्लैट से करीब 500 मीटर दूर है। पुलिस ने खेत में मिले शव की शिनाख्त कराई तो वह विवेक की मॉ उर्मिला शुक्ला का निकला। बेटे विवेक ने पुलिस को बताया कि उनके पिता सरकारी सेवा से रिटायर्ड थे, करीब एक साल पहले उनका देहांत हो गया था। पिता की मौत के बाद से मां काफी दुखी रहती थी। वहीं वह घुटनों में दर्द की बीमारी से भी पीड़ित थी। विवेक नागपुर में एक कंपनी में नौकरी करते है, यहाँ उनकी मॉ और पत्नी रहती है। उनके घुटनों में असहनीय दर्द होता था। पिता की मौत और असहनीय दर्द की बीमारी के कारण वह और अधिक डिप्रेशन में रहने लगी थी। मानसिक तनाव के कारण उनकी मॉ कई बार घर से बिना बताए चली जाती थीं, और तीन-चार घंटे में वापस आ जाती थीं। बुधवार रात मॉ घर से कब निकली गई यह पता नहीं चला। सुबह से मां के लापता होने और बाद में खेत में कोई शव मिलने की बात सामने आई। तब पत्नी ने उन्हें जानकारी दी, इसके बाद वो शाम को नागपुर से वापस भोपाल लौटे और पुलिस से संपर्क किया। कॉलोनी के सीसीटीवी कैमरे देखने पर सामने आया की उर्मिला रात करीब डेढ़ बजे घर से निकली थी। इसके बाद खेत में जलती हुई आग नजर आई। अधिकारियों का कहना है कि महिला की मौत के सही कारणों का खुलासा पीएम रिपोर्ट आने पर ही होगा। वहीं घटनास्थल से कोई ज्वलनशील पदार्थ नहीं मिलने से पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है, की उर्मिला ने आग लगाकर आत्महत्या कैसे कर ली। लेकिन प्रारंभिक जांच में पुलिस को मामला आत्महत्या से जुड़ा नजर आ रहा है। जुनेद / 18 अप्रेल