क्षेत्रीय
18-Apr-2025


रायपुर(ईएमएस)। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में अपराध बेतहाशा बढ़ गया है और महिलाएं असुरक्षित हो गई हैं। बैज ने विधानसभा में गृह मंत्री द्वारा प्रस्तुत किए गए अपराध के आंकड़ों को आधार बनाते हुए कहा कि प्रदेश में एक साल के भीतर 3191 बलात्कार की घटनाएं हुई हैं, यानी हर दिन 8 से 9 बलात्कार हो रहे हैं और हर तीन घंटे में एक महिला दुराचार की शिकार हो रही है। बैज ने भाजपा सरकार की नाकामी पर सवाल उठाया, कहकर कहा कि महिलाओं को सुरक्षित जीवन जीने का वातावरण देने में सरकार विफल रही है। उन्होंने और भी चौंकाने वाले आंकड़े पेश किए, जिनके अनुसार राज्य में हत्या, लूट, अपहरण, चोरी और बलात्कार के मामलों में अभूतपूर्व बढ़ोतरी हुई है। इन आंकड़ों को लेकर कांग्रेस ने सरकार को चेतावनी दी कि बढ़ते अपराधों और बिगड़ती कानून व्यवस्था पर ध्यान देने के लिए 21 अप्रैल को मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जाएगा, जिसमें प्रदेशभर के कांग्रेसी एकजुट होकर मुख्यमंत्री को अपनी नाकामी के लिए जवाबदेह ठहराएंगे। सत्यप्रकाश(ईएमएस)18 अप्रैल 2025