भोपाल(ईएमएस)। निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने अध्यक्ष निधि से कराये जा रहे विभिन्न विकास कार्यों हेतु चित्रगुप्त नगर में विधिवत भूमिपूजन कर शिलान्यास किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकगण मौजूद थे। निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने गुरूवार को चित्रगुप्त नगर में विभिन्न विकास कार्यों हेतु भूमिपूजन कर शिलान्यास किया। यह विकास कार्य निगम अध्यक्ष निधि से उपलब्ध कराई गई राशि से ही कराये जा रहे हैं। निगम अध्यक्ष सूर्यवंशी ने चित्रगुप्त नगर के नागरिकों को विकास एवं जनसुविधा के कार्यों की शुरूआत कर बधाई देते हुए कहा कि यह शिलान्यास सिर्फ शिलान्यास ही नहीं बल्कि चित्रगुप्त नगर को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सशक्त क्षेत्र बनाने का संकल्प है। सूर्यवंशी ने कहा कि हमारा उद्देश्य शहर के नागरिकों को बेहतर से बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है और इस दिशा में हम लगातार कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर निगम अध्यक्ष सूर्यवंशी का स्थानीय नागरिकों ने पुष्पहार पहनाकर स्वागत भी किया। हरि प्रसाद पाल / 17 अप्रैल, 2025