व्यापार
17-Apr-2025
...


- चांदी में आई गिरावट नई दिल्ली (ईएमएस)। देश में सोने की चमक लगातार बढ़ती जा रही है। 16 अप्रैल को सोने ने नया इतिहास रच दिया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 628 रूपये बढ़कर 95,207 रूपये हो गई है। यह अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। इससे पहले यह 94,579 रूपये थी। दूसरी ओर, चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है और यह 936 रूपये गिरकर 95,639 रूपये प्रति किलो पर पहुंच गई है। सोने की तेजी के तीन बड़े कारण अमेरिका-चीन टैरिफ वॉर: वैश्विक व्यापार तनाव से मंदी की आशंका बढ़ी है, जिससे निवेशक सोने को सुरक्षित विकल्प मानकर इसमें निवेश कर रहे हैं। रुपए की कमजोरी: डॉलर के मुकाबले रुपया लगभग 4% कमजोर हुआ है, जिससे सोने का आयात महंगा हो गया है और कीमतें बढ़ गई हैं। शादी का सीजन: आगामी विवाह समारोहों के चलते सोने की गहनों की मांग बढ़ी है। ऊंची कीमतों के बावजूद लोग इसे समृद्धि और निवेश के रूप में खरीद रहे हैं। सोने-चांदी की बढ़त सोना: 1 जनवरी 2025 को 24 कैरेट सोना 76,162 रूपये प्रति 10 ग्राम था, जो अब 95,207 रूपये हो गया है। यानी अब तक 19,045 रूपये की बढ़त हुई है। चांदी: इस साल चांदी 86,017 रूपये प्रति किलो से बढ़कर 95,639 रूपये प्रति किलो तक पहुंच चुकी है। यानी 9,622 रूपये की तेजी। हालांकि, 28 मार्च को चांदी ने ₹1,00,934 का ऑल टाइम हाई भी बनाया था। साल के अंत तक 1.10 लाख रूपये तक जा सकता है सोना गोल्डमैन सैक्स जैसी अंतरराष्ट्रीय निवेश बैंक का अनुमान है कि ट्रेड वॉर और मंदी की आशंका के बीच सोना 3,700 डॉलर प्रति औंस तक जा सकता है। ऐसे में भारत में इसकी कीमत 10 ग्राम के लिए 1.10 लाख रूपये तक पहुंच सकती है।