क्षेत्रीय
ग्वालियर ( ईएमएस ) | शहर के अनवेकर दत्त मंदिर लाला का बाजार में 22 से 26 अप्रैल तक चारों वेदों ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद, अथर्ववेद की मूल संहिता का स्वाहाकार यज्ञ किया जाएगा। प्रवक्ता निशिकांत सुरंगे ने बताया की यज्ञ के लिए महाराष्ट्र से चारों वेदों के वैदिक ब्राह्मण आ रहे हैं। इनके मार्गदर्शन में विधी विधान से, चित्रा व शशिकांत अनवेकर प्रतिदिन सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक यज्ञ करेंगे। यज्ञ के मुख्य मार्गदर्शक ऋग्वेदाचार्य नारायण शास्त्री जोशी, गंगाखेडकर यज्ञ के अलावा प्रतिदिन शाम साढ़े पांच बजे से साढ़े सात बजे तक वेद मंत्र सत्संग संगीतमय संत कथा प्रस्तुत करेंगे।