खेल
16-Apr-2025
...


मुम्बई (ईएमएस)। पूर्व क्रिकेटर जहीर खान पापा बन गये हैं। उनकी पत्नी अभिनेत्री सागरिका घाटगे ने बेटे को जन्म दिया है। इस जोड़े ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीरें साझा करते हुए ये जानकारी दी। इस तस्वीर में जहीर अपने बच्चे को गोद में लिए हुए हैं और सागरिका उनके कंधे पर हाथ रखे हुए हैं। इस खबर के बाद उन्हें प्रशंसकों से बधाई संदेश मिल रहे हैं। इ दोनों की शादी 2017 में हुई थी। इस कपल ने बेटे का नाम रखते हुए पूरे हिंदुस्तान को समाहित कर दिया। उनके बेटे का नाम फतेहसिंह खान है। उन्होंने बेटे को यह नाम क्यों दिया यह तो पता नहीं, लेकिन इस नाम के पीछे भारत में लंबा इतिहास दर्ज है। जहीर और सागरिका ने तस्वीर के साथ लिखा- प्यार, कृतज्ञता और भगवान के आशीर्वाद के साथ हम अपने अनमोल बेटे फतेहसिंह खान का स्वागत करते हैं। इस खबर के बाद कई लोगों ने उन्हें बधाई दी। अंगद बेदी ने लिखा, वाहेगुरु। हरभजन सिंह ने लिखा, आपको दोनों को बधाई। वाहेगुरु मेहर करे। हाल ही में, सागरिका घाटगे ने बताया कि उनकी प्रेम कहानी कैसे शुरू हुई। उन्होंने कहा कि जहीर उनसे बात करने में भी हिचकिचाते थे। अभिनेता अंगद बेदी ने उनकी मदद की। इसके बाद ही उनकी बातचीत शुरू हुई और 2017 में उन्होंने शादी कर ली। गिरजा/ईएमएस 16 अप्रैल 2025