डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती पर आयोजन जबलपुर, (ईएमएस)। भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती कल यहां धूमधाम के साथ मनाई गई, इस अवसर पर नगर के विभिन्न मार्गों से रैलियां निकाली गई, जिसका समागम हाईकोर्ट के समीप अंबेडकर चौक पर हुआ। यहां स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें अनेक सामाजिक, राजनैतिक व सांस्कृतिक संगठनों द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अम्बेडकर संयुक्त जयंती महोत्सव समिति द्वारा विभिन्न क्षेत्रों की मेधावी प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। नगर भाजपा...... नगर भाजपा संगठन द्वारा बाबा साहब को पुष्पांजलि अर्पित की गई। मुख्य समारोह अंबेडकर चौक पर आयोजित किया गया जहां पर लोक निर्माण मंत्री, नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, सासंद आशीष दुबे, राज्य सभा सासंद सुमित्रा वाल्मीक, विधायक अशोक रोहाणी सहित तमाम पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। सभी 967 बूथों में कार्यक्रम आयोजित किए गए| शहर कांग्रेस कमेटी....... डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सौरभ शर्मा की अध्यक्षता में प्रातः 9 बजे तहसीली चौक स्थित डॉ. भीम राव अम्बेडकर जी के प्रतिमा के समक्ष माल्यार्पण कर बाबा साहब को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव दिनेश यादव, विधायक लखन घनघोरिया, पूर्व विधायक संजय यादव आदि उपस्थित थे। जनता दल (यू)...... बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती पर आज जनता दल यू के प्रदेश अध्यक्ष सूरज जायसवाल ने अंबेडकर चौक स्थित बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी पुष्पांजलि अर्पित की इस अवसर पर श्री जायसवाल ने कहा कि बाबासाहेब सामाजिक चेतना और समरसता के प्रतीक थे उन्होंने जातिवाद धर्म से ऊपर उठकर समाज में व्याप्त कुरीतियों को खत्म करने जिंदगी भर प्रयास किए थे| इस अवसर पर जनता दल यू के सुभाष नेमा, मुस्ताक अली, रवि जायसवाल, कंचन, रुचिता सेठ, मोहन दुबे, तुलाराम, विवेक, विनीत सराठे, मणिकांत नेमा आदि उपस्थित थे। अधिवक्ता संघ ................. मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ एवं जिला न्यायालय अधिवक्ता संघ जबलपुर के संयुक्त तत्वाधान में डॉक्टर बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की 134 वी जन्म जयंती मनाई गई जिसमें मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के मुख्य न्यायमूर्ति सुरेश कुमार कैत एवं जस्टिस अतुल श्रीधर जस्टिस विवेक अग्रवाल जस्टिस डीडी बंसल जस्टिस श्री विवेक जैन जस्टिस एमएस भट्टी, जस्टिस प्रमोद कुमार अग्रवाल जस्टिस अव नीद्र कुमार सिंह एवं जिला न्यायाधीशो सहित भारी संख्या में अधिवक्ताओं ने कार्यक्रम में भाग लिया वरिष्ठ अधिवक्ता रामेश्वर सिंह ठाकुर द्वारा समस्त न्यायधीशो क़ो डॉ.बाबा साहब अम्बेडकर का छाया चित्र भेट किया गया !कर्यक्रम में ओबीसी एडवोकेट्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधि, रामेश्वर सिंह ठाकुर,विनायक शाह,परमानन्द साहू, ओमप्रकाश पटेल, राजेंद्र चौधरी,राजरूप पल, एम.एम. ज्यासवाल,आर.जी वर्मा, तीरर्थ जायसवाल,रविकांत साहू, शिवम् कोल, रूप सिंह मरावी,राम मिलन,अखलेश कोरी, हेमंत सेन, रेखा पटेल, काजल विश्वकर्मा संजय प्रजापति,रामजी पटेल सहित, आर एन द्विवेदी, फूल चंद पालीवाल संजय प्रजापति,जी.एस. उद्दे,गीता यादव, प्रशांत चौरसिया, तरुण रोहतास ने भाग लिया|. बहुजन अधिकार कल्याण संघ ............ भारत रत्न संविधान शिल्पी डॉ भीमराव अंबेडकर जी के 134 वे जन्मोत्सव के अवसर पर आदिवासी बहुजन अधिकार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष देवेश कुमार चौधरी,सेवानिवृत आई ए एस जगदीश जटिया शिवनाथ चौधरी आलम , तेजकुमार भगत, तरुण रोहितास, डॉ बी एल झारिया,शिवकुमार गोटियां, आदि ने जय भीम के नारे बुलंद कर माल्यार्पण कर डॉ अंबेडकर को श्रद्धाजंलि दी| शरद यादव विचार मंच............. शरद यादव विचार मंच के द्वारा भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर के जयंती पर माल्या अर्पण कर उनको याद किया गया| इस अवसर पर रामरतन यादव बैजनाथ कुशवाहा,घनश्याम यादव,एडवोकेट सुधीर शर्मा, सरमन रजक,एडवोकेट अनुराग सिंह एडवोकेट , रामकुमार पटेल, उपस्थित रहे। भारतीय सुदर्शन समाज .......... भारतीय सुदर्शन समाज महासंघ के पदाधिकारियों ने भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस अवसर पर महासंघ के प्रदेश महामंत्री दीपक नाहर, प्रदेश अध्यक्ष जगदीश चोहटेल,प्रसादी लाल बिरहा,पप्पू गिरानिया,अशोक कटारे,अजय अधिकार,भारत बिरहा,दीपक गोतेल,बबलू पराग,राम किशन हाटे,एवं समस्त सुदर्शन समाज पदाधिकारीगण मौजूद रहे। सुनील साहू / मोनिका / 14 अप्रैल 2025/ 06.15