राज्य
14-Apr-2025
...


- चंदेल कालीन वंश के मंदिर सागर (ईएमएस)। सागर के लखनझिर और पत्थरगढ़ गांव के जंगलों में चंदेल कालीन युग के मंदिरों के गर्भ ग्रह को लोग खोद रहे हैं। यह माना जाता है, मंदिरों के गर्भ ग्रह में खजाना छुपा के रखा गया है। चंदेल वंश ने नवमी शताब्दी से लेकर 12वीं शताब्दी के बीच में बुंदेलखंड क्षेत्र में सैकड़ो मंदिर बने हैं।उजनेटी गांव से 12 किलोमीटर दूर सुखी बांकरई और धसान नदी के रास्ते से मंदिर के खंडहरों तक पहुंचा जा सकता है।यहां के तीन मंदिरों के गर्भ ग्रह में 100 मीटर के दायरे में खजाने की खोज में मंदिरों को खोदा जा रहा है। खजाने की लालच में लोगों ने मूर्तियों को भी खंडित कर दिया है।यह सभी मंदिर पुरातत्व विभाग के अधीन है। पुरातत्व विभाग द्वारा इन्हें संरक्षित करने के लिए कोई देखरेख नहीं की जा रही है। नाही इन मंदिरों की सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। जिसके कारण खजाने की खोज में मंदिरों के गर्भ गृह में खुदाई का काम चल रहा है। वहीं पुरातत्व महत्व की मूर्तियां भी खंडित हो रही हैं।