अमदाबाद (ईएमएस)| भारतीय ट्रायबल पार्टी (बीटीपी) के संयोजक और पूर्व संयोजक छोटू वसावा के बेटे महेश वसावा ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है| भाजपा छोड़ने के बाद महेश वसावा पर भाजपा पर अहंकारी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि वहां कोई किसी की सुनता नहीं ह| बता दें कि महेश वसावा पिछले साल यानी 2024 में भाजपा में शामिल हुए थे| महेश वसावा के भाजपा में शामिल होने पर छोटू वसावा ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी| अब भाजपा से अलग होने के बाद महेश वसावा ने बड़ा बयान देते हुए कई आरोप लगाए हैं। महेश वसावा ने कहा कि मैंने विचारधारा के कारण भाजपा छोड़ी। मेरे काम को न्याय नहीं मिल रहा और भाजपा में कोई किसी की नहीं सुनता। भाजपा में अहंकार व्याप्त है। महेश वसावा को लगा कि उनके काम के साथ न्याय नहीं हो रहा है। उन्होंने यह भी बयान दिया है कि भाजपा में अहंकार व्याप्त है। उन्होंने कहा कि आदिवासी क्षेत्र आज भी विकास से वंचित हैं। महेश वसावा का कहना है कि उन्हें भाजपा की विचारधारा के कारण पार्टी छोड़नी पड़ी। उल्लेखनीय है कि 2024 में महेश वसावा ने भगवा धारण कर भाजपा का दामन थाम लिया था। महेश वसावा भरूच जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष मारुति सिंह अटोदरिया के कहने पर भाजपा में शामिल हुए थे। महेश वसावा के पिता छोटू वसावा गुजरात के आदिवासी क्षेत्र के एक वरिष्ठ नेता हैं। महेश वसावा नर्मदा जिले के डेडियापाड़ा से पूर्व विधायक हैं। सतीश/14 अप्रैल