रांची(ईएमएस)।प्रदेश राजद कार्यालय में 14 अप्रैल को दिन के दो बजे बाबा साहब अम्बेडकर का जयंती मनाया जाएगा। इस अवसर पर पार्टी के सम्मानित संगठन पदाधिकारी,कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश राजद महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार राज्य के सभी 24 जिलों में जिला अध्यक्ष पार्टी के बैनर तले अपने मुख्यालय में अंबेडकर जयंती मनाएंगे। कर्मवीर सिंह/13अप्रैल/25