हजारीबाग(ईएमएस)।हजारीबाग के बरही अंचल निरीक्षक भवन परिसर में महिला एवं बाल संरक्षण थाना का उद्घाटन जिले के पुलिस कप्तान अरविंद कुमार सिंह के द्वारा किया गया।इस दौरान बरही महिला थाना प्रभारी किरण कच्छप के द्वारा महिला पुलिसकर्मियों के साथ पुलिस अधीक्षक को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा पहले बरही थाना परिसर में ही बरही महिला थाना संचालित हो रहा था।बरही अंचल पुलिस निरीक्षक भवन परिसर में महिला थाना बनाया गया है।जिसमें प्रभारी से लेकर पूरे कर्मी महिला रहेगी।इस दौरान एसपी अरविंद कुमार सिंह ने उपस्थित लोगों को सोशल पुलिसिंग को समझाते हुए कहा की पुलिस वाले आप ही लोग के भाई, भतीजा, बेटा के रूप में सेवा दे रहे है।पुलिस पर भरोसा रखें, पुलिस आपके साथ कभी भी गलत नहीं होने देगी। कर्मवीर सिंह/13अप्रैल/25