इन्दौर (ईएमएस) जहां शक्ति और संकल्प का संगम होता है, वहीं से राष्ट्र निर्माण की सशक्त दिशा निर्धारित होती है। इसी ध्येय वाक्य को ध्यान में रख कर भारतीय जनता पार्टी इसी संकल्प के साथ सेवा भावना के पथ पर निरंतर राष्ट्रहित में संलग्न होकर, गांव चलो... बस्ती चलो अभियान... जैसे कार्यक्रम आयोजित कर रही है। उसी तारतम्य में इंदौर महानगर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 2 में भाजपा स्थापना दिवस के तहत आयोजित भव्य सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन में सम्मिलित होकर सभी वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया। इस मौके पर केबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विधायक रमेश मेंदोला, सांसद शंकर लालवानी, निगम सभापति मुन्नालाल यादव, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, भाजपा नेता वीरेंद्र (गुड्डा) यादव, वरिष्ठ नेता बाबू रघुवंशी, पार्षद सुरेश कुरवाड़े, नगर महामंत्री सुधीर कोहले, रोहित चौधरी, मंडल अध्यक्ष पिंटू चौधरी , विधानसभा संयोजक कमलेश शर्मा सहित समस्त पार्षद जन,मंडल अध्यक्ष,महिला मोचा सहित बड़ी संख्या में भाजपा परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। आनन्द पुरोहित/ 11 अप्रैल 2025