राष्ट्रीय
10-Apr-2025


कोलकाता (ईएमएस)। वक्फ संशोधन कानून के विरोध में पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुए हिंसा के बाद पुलिस ने 22 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में से आठ उपद्रवियों को आगे की जांच के लिए पुलिस हिरासत में लिया है। दरअसल, प्रदर्शनकारियों ने 8 अप्रैल को वक्फ कानून के विरोध में कई वाहनों को आग लगा दी थी। इसमें पुलिस की गाडिय़ां भी शामिल थी। झड़प में प्रदर्शनकारियों ने पथराव भी किया, जिससे कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। प्रभावित क्षेत्रों में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 लागू कर दी गई। इलाके में इंटरनेट सेवाएं भी बंद हैं। विनोद उपाध्याय / 10 अप्रैल, 2025