क्षेत्रीय
10-Apr-2025
...


रायपुर(ईएमएस)। स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत रायपुर नगर निगम के जोन क्रमांक 5 में एक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। डॉक्टर खूबचंद बघेल वार्ड क्रमांक 68 के अंतर्गत चंगोराभाठा स्थित महादेवा तालाब की सफाई के लिए मानव श्रृंखला बनाई गई और श्रमदान किया गया। इस अभियान में नगर निगम की महापौर मीनल चौबे, वार्ड पार्षद दुर्गा यादराम साहू, भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, लाखेनगर मंडल अध्यक्ष सचिन सिंघल, जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल समेत निगम अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी, सफाई मित्र, स्वच्छता दीदियां, सामाजिक कार्यकर्ता, स्वयंसेवी संस्थाएं और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। सत्यप्रकाश(ईएमएस)10 अप्रैल 2025